ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

जिलाध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर डीएम को भेजा लेटर, कहा-आजम खान जैसी कार्रवाई होनी चाहिए

मुजफ्फरनगर: विक्रम सैनी-फाईल फोटो।सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान का नाम वोटर लिस्ट से कटने के बाद सजायाफ्ता पूर्व विधायक विक्रम सैनी के मामले में भी ऐसी ही मांग उठ गई है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर विधायक विक्रम सैनी का नाम वोटर लिस्ट से काटने की मांग की है।रालोद जिलाध्यक्ष संदीप सिंह की और से निर्वाचन अधिकारी को लिखा गया पत्र।आजम खान के बाद विक्रम सैनी की भी शिकायतभड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। जिसके बाद रामपुर विधानसभा से उनकी सदस्यता भी रद्द हो गई थी। आयोग के रामपुर सीट से चुनाव घोषित किये जाने के बाद स्थानीय भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को आजम खान के सजायाफ्ता होने का हवाला देते हुए वोटर लिस्ट से उनका नाम काटने की भी मांग की थी।जिस पर चुनाव आयोग ने नियमानुसार आजम खान का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के आदेश जारी कर दिये थे। खतौली से निवर्तमान सजायाफ्ता विधायक विक्रम सैनी के मामले में भी अब ऐसी ही मांग की गई है। इस बार रालोद जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम को पत्र लिखकर मांग उठाई है कि सजायाफ्ता विक्रम सैनी को नियमानुसार मताधिकार से वंचित करते हुए वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाया जाए। संदीप सिंह ने पत्र में आरोप लगाया कि विक्रम सैनी पूर्व में क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल खराब करते रहे हैं। कहा कि उनके चुनाव प्रचार में होने से माहौल खराब हो सकता है।

Related Articles

Back to top button