ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

2006 के बाद पहली बार पुर्तगाल वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग मैच जीता

पुर्तगाल ने ग्रुप-एच के मुकाबले मे ंघाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। पांचों गोल दूसरे हाफ में आखिरी 25 मिनट में आए। 65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दाग घाना की वापसी कराई। हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया।

89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की। वह गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है। पुर्तगाल की फीफा रैंकिंग नौ है, जबकि घाना 61वें स्थान पर है।

पुर्तगाल की टीम 2006 फीफा वर्ल्ड कप के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में अपना ओपनिंग मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। 2010, 2014 और 2018 फीफा वर्ल्ड कप में टीम जीत नहीं पाई थी। दो मौके पर मैच ड्रॉ हुए, जबकि एक मैच पुर्तगाल ने गंवाया। पुर्तगाल ने साथ ही अफ्रीकन देशों के खिलाफ अपने नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। पुर्तगाल ने वर्ल्ड कप में अफ्रीकन देशों के खिलाफ चार मैच जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है।

Related Articles

Back to top button