ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना के फार्म जमा करने उमडी भीड

आवेदन जमा करने के लिए करना पड़ा देर तक इंतजार

भोपाल । मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन जमा करने महिलाओं की जमकर भीड उमड रही है। लोक सेवा केंद्रों पर आवेदन जमा करने के लिए देर तक इंतजार करना पड रहा है। वहीं सर्वर डाउन की समस्या से भी जूझना पड रहा है।आवेदन जमा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं लोकसेवा केंद्र पहुंची। जिससे केंद्रों पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आवेदन जमा करने के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा है कलेक्ट्रेट स्थित लोकसेवा केंद्र पर शनिवार को 500 से अधिक महिलाएं पहुंची। जिन्होंने मूलनिवासी, आय प्रमाण पत्र और समग्र आईडी बनाने के लिए आवेदन किए, लेकिन उन्हें इसके लिए लगभग एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। यहां महिलाएं अपने पति, बेटे के साथ पहुंची थी। अधिक संख्या में महिलाओं के पहुंचने से सर्वर ठप होने से साफ्टवेयर धीमा हो गया था। बता दें कि हर दिन 400 आवेदन आते थे, जबकि जब से योजना की घोषणा हुई है तब से 1800 से 2000 आवेदन आ रहे हैं। इसलिए अब आवेदन जमा करने के लिए लोगों को तीन से चार दिन का समय लग रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि सर्वर अच्छे से काम करें तो एक दिन में चार लोकसेवा केंद्रों पर तीन हजार आवेदन जमा हो सकते हैं। प्रदेश भर में शुक्रवार को मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक लाख 50 हजार 230 आवेदन जमा हुए। इनमें लोकसेवा केंद्रों पर 82 हजार, एमपी आनलाइन पर 15500, सिटीजन पोर्टल के जरिए 9000 और कामन सर्विस सेंटर के जरिए 44 हजार आवेदन आए। इनमें से इसी दिन 90 हजार प्रमाणपत्र बनाकर दिए गए हैं।बता दें कि महिलाएं कलेक्ट्रेट सहित अन्य जगह स्थिति लोकसेवा केंद्रों पर मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र और समग्र कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित एक भव्य आयोजन में उक्त योजना का शुभारंभ करेंगे।

Related Articles

Back to top button