ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:  परिवार के 3 लोगों की की गला काटकर हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार रात एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर गुरुवार को SP डी. रविशंकर सहित पुलिस फोर्स डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घोलेंग गांव के कदमटोली निवासी अर्जुन तेंदुआ (46) अपनी पत्नी फिरनी बाई (42) और बेटी संजना (19) के साथ रहता था। जबकि उसका बड़ा बेटा वहां से करीब 50 मीटर दूर अपनी पत्नी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन त्योहार मनाने के बाद सभी ने साथ में रात करीब 8.30 बजे खाना खाया और फिर सोने चले गए। अगले दिन गुरुवार को जब बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। घर के अंदर तीनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। अर्जुन का शव दरवाजे के पास, जबकि मां-बेटी के अंदर थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने बचने के लिए भागने का भी प्रयास किया होगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अर्जुन का बड़ा भाई भी वहीं से करीब 100 मीटर दूरी पर रहता है और ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में बने रामनवमी चबूतरा के बगल से अर्जुन अपने मकान की दीवार खड़ी कर रहा था। बस्ती वालों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर रामनवमी के दिन ज्यादा हंगामा हो गया। इस पर जशपुर पैलेस के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद का निपटारा करा दिया था। इसके बाद अर्जुन ने थोड़ी दूर से मकान की दीवार बनवा ली थी। बताया जा रहा है कि तभी से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
जशपुर SP डी. रविशंकर ने बताया कि अर्जुन का परिवार काफी गरीब था। उसकी पत्नी फिरनी बाई को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक की नौकरी मिल गई। इसके बाद वह मितानिन परिवार की कोर्डिऑनेटर बन गई थी। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। अर्जुन मजदूरी करता था। इसे लेकर भी लोगों में जलन थी। वहीं जादू-टोने, जमीन विवाद को लेकर भी हत्या किए जाने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button