ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

संतकबीर नगर में जगह-जगह लोगों ने निशान साहब को माला पहना कर किया स्वागत

संतकबीर नगर: संतकबीर नगर में शहीदों के सरताज हिंद की चादर श्री गुर तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस पर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। जहां पर लोगों ने जगह-जगह सेवादारों ने निशान साहेब को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शहर के तमाम श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में शामिल हुए।आपको बता दें कि 347वें शहीदी दिवस पर बीते 1 सप्ताह से कीर्तन के साथ सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है, स्टेशन पूर्वा, मोती चौराहा, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। इसी क्रम में शहर के बैंक चौराहा स्थित होरा हाउस पर सरदार मोटर्स के संरक्षक प्रितपाल सिंह, सरदार गगनदीप सिंह उर्फ शैँकी ने निशान साहेब को माला पहनाकर स्वागत किया, तदोपरांत चाय, नाश्ता का लंगर कराया गया।शहर का वातावरण रहा भक्तिमयप्रभात फेरी के दौरान लोगों ने गुरु के शब्द “वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी” “ऊंचा दर बाबे नानक दा सोना घर बाबे नानक दा” कीर्तन करते हुए चल रहे थे और “बोले सो निहाल सत श्री अकाल “”वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह” जय कारे लगाकर शहर का वातावरण भक्ति में कर दिया। अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।ये लोग रहे शामिलप्रभात फेरी गुरुद्वारा के अध्यक्ष अजीत सिंह प्रितपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह जसवीर सिंह, हन्नी सिंह, गोला चौकी इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी भाजपा नगर महामंत्री मुरलीधर जयसवाल विनोद अग्रहरी मनोज सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button