ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर। ईसाई धर्म के फादर ने दी युवक को धमकी हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे, ईसाई धर्म अपना लो।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के गांवों में धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने उकसाने के साथ ही अब धमकी दी रही है. इंदौर के खुड़ैल इलाके में ऑनलाइन बिजनेस करने वाले युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मैं इंदौर के दूधिया का रहने वाला हूं. मेरे पिता कुछ दिन से डिप्रेशन में हैं. यह बात गांव में आने-जाने के दौरान क्रिस नार्मन बेबर्ता को पता चली. उसने पिता से संपर्क किया और उन्हें मुफ्त में इलाज कराने की बात कही. इसके बाद वे कुछ दिन तक घर में आकर प्रार्थना कराने लगा. इसके बाद 5 मार्च रविवार को वह घर आया. तब मेरी उनसे बात हुई. क्रिस नार्मन ने कहा कि तुम्हारे भगवान में कोई शक्ति नहीं है. तुम ईसाई धर्म अपना लो. उसने 2 लाख रुपए देने का लालच दिया और कहा कि पिता को गुजरात के बड़ौदा में अच्छे अस्पताल में उपचार करा देंगे. परिवार के बच्चों को फ्री शिक्षा देंगे. इसके साथ ही तुम्हारी भी अच्छी जगह नौकरी लगवा देंगे. मैंने इन सबसे मना कर दिया. मैंने कहा कि मैं अपने पिता का उपचार करा लूंगा. हिंदू धर्म से ईसाई धर्म नहीं अपना पाऊंगा. इसके बाद क्रिस नार्मन गुस्सा हो गया. उसने कहा कि जब तक तुम हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म नहीं अपनाओगे, तब तक तुम्हारे पिता तनाव में रहेंगे. पूरा परिवार तड़प-तड़प कर मर जाएगा. यदि ईसाई धर्म अपना लोगे तो पिता को गॉड ठीक कर देगा. तुम्हारे घर की स्थिति ठीक हो जाएगी. तुम गॉड की शरण में आ जाओ, नहीं तो हिंदू धर्म में रहकर तुम बर्बाद हो जाओगे. इसके बाद भी मैंने उसका प्रस्ताव नहीं माना. उससे मेरी बहस हो गई. मुझे आशंका है कि क्रिस नार्मन से मुझे खतरा है. वह मुझे या मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है. पीडि़त युवक ने अपने दोस्त को पूरी बात बताई. इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े प्रीतम गुर्जर व अन्य लोगों से संपर्क किया. सोमवार रात सभी खुडै़ल थाने पहुंचे. यहां फादर क्रिस नार्मन की शिकायत की. पुलिस ने इस मामले में पहले लिखित शिकायत ली. अफसरों को जानकारी देने के बाद माउंटबर्ग टाउनशिप बायपास तेजाजी नगर के रहने वाले क्रिस नार्मन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. दूधिया गांव के लोगों ने बताया कि क्रिस नार्मन के साथ कुछ महिलाएं भी रहती हैं. जो करीब 6 महीने से आसपास के इलाकों में आ-जा रही हैं. ईसाई धर्म की पुस्तकें बांटने के साथ घर में प्रार्थना सभा भी रख रहे हैं. वह लोगों को मंदिर के बदले चर्च जाने की सलाह भी दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button