ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस को चकमा देकर एक अभियुक्त फरार, खंडहर में बने कमरे में छिपाए थे बाइक

औरैया: औरैया में बुधवार रात पुलिस ने राजन्दाजपुर में बने खंडहर में छापेमारी करते हुए तीन बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कि एक आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।एसपी चारु निगम ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी टीम ने गांव राजन्दाजपुर में बना खंडहर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। यहां पर पुलिस टीम को तीन लोग मिले। जो चोरी की बाइक छिपाए हुए थे और उन्हें बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पुलिया के पहले ही अपने वाहनों को खड़ा कर दिया था और सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़, झाड़ियों की आड़ में छिपते हुए वहां बने खंडहर के एक कमरे में पहुंच गए।औरैया में बाइक चोर गिरफ्तार।पुलिस ने इनको किया गिरफ्तारपुलिस ने मौके से अवनीश उर्फ मुंशीलाल पुत्र सेवकराम, सेवकराम पुत्र तुलाराम निवासी राजन्दाजपुर के अलावा मंगल सिह पुत्र अपरबल सिंह निवासी सैनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान आरोपी अवनीश उर्फ मुंशीलाल ने बताया कि सात बाइक अपने साथी सुखवीर उर्फ नेता पुत्र बाबूराम निवासी कूइया नगला बाबा थाना वैदपुरा जिला इटावा की मदद से वह लोग अलग-अलग शहरों जिसमें अधिकत्तर फिरोजाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी करके यहां इकठ्ठी की है।चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का बना रहे थे प्लानआज वह लोग इन गाड़ियों का हिस्सा बांट करके हिस्से में आई चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का प्लान बना ही रहे थे। पुलिस को आता देख हम लोगों का साथी सुखवीर उर्फ नेता भाग गया। ये सभी बाइक उन लोगों ने सुखवीर उर्फ नेता के साथ चुराई थी। वह और उसके पिता सेवकराम इन चोरी की बाइकों को सस्ते दामों में बेचते हैं।

Related Articles

Back to top button