ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

पीले रंग का होना चाहिये घर का ताला

घर की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला ताला हम सबके घर का अहम हिस्सा है। ताला घर को सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं वास्तु शास्त्र में तांबे के ताले को घर के लिए शुभ माना गया है। साथ ही ताले को सदैव पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। कुछ लोगों के घर का मुख्य दरवाजा उत्तर दिशा की ओर होता है। इनके लिए पीले रंग का ताला अच्छा माना गया है। यानी कि आप पीतल से बना ताला इस्तेमाल कर सकते हैं। मान्यता है कि वास्तु के हिसाब से तालों का इस्तेमाल करने पर घर की सुरक्षा मजबूत होती है। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कारखानों और फैक्ट्रियों के लिए लोहे के ताले का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इस ताले की दिशा पश्चिम होनी चाहिए। दरअसल लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। कहते हैं कि लोहे की चीजों का प्रयोग करने से शनि की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिष के अनुसार शनि की मजबूती से व्यक्ति को व्यवसाय में लाभ मिलता है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
ताले की चाबी के बारे में कहा जाता है कि यह किस्मत की भी कुंजी होती है। इसलिए ताले के साथ ही चाबी को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि आमतौर पर पीतल के ताले हर किसी के लिए शुभ होते हैं। पीतल का ताला पीले रंग का होता है। और पीले रंग का गुरु ग्रह से संबंध है। गुरु को जीवन की खुशियों का कारक माना गया है। ऐसे में माना जाता है कि पीतल का ताला इस्तेमाल करने से घर में खुशियां आती हैं।

Related Articles

Back to top button