ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

शनिवार को G-7 देशों के सम्मेलन सहित क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम जापान के शहर हिरोशिमा पहुंच गए। पीएम शनिवार को वहां जी-7 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और साथ ही क्वाड (अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया व भारत का संगठन) देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पहली बार द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है।

लेकिन यह पहला मौका है जब दोनों नेता आमने-सामने मिलेंगे। पीएम शनिवार को जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और फ्रांस के राष्ट्र प्रमुखों के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री के पिछले दिनों भारत आने के बाद लगातार दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संपर्क बना हुआ है।

यूक्रेन की तरफ से ही मोदी के साथ जेलेंस्की की मुलाकात का आग्रह आया था। इस बैठक में भारत की तरफ से यूक्रेन को कुछ और मदद देने की घोषणा भी हो सकती है।

देर शाम को क्वाड देशों के प्रमुखों की बैठक

विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को जापान के समयानुसार देर शाम को क्वाड देशों के प्रमुखों की बैठक होगी। इसमें पीएम मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के पीएम किशिदा व आस्ट्रेलिया के पीएम अलबनीज हिस्सा लेंगे। पहले यह बैठक सिडनी में 24 मई को होनी थी। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन की तरफ से बताया गया है कि इस शिखर बैठक में डिजिटल तकनीक, समुद्र के भीतर बिछाए जाने वाले संचार तारों की व्यवस्था, ढांचागत सुविधाओं के विकास में मदद और हिद प्रशांत क्षेत्र की सामान्य स्थिति पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button