ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

वार्ड नंबर 15 की जनता गंदगी से परेशान, नपा के चेयरमैन व जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह

मऊ: मऊ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 पुरादुर्जनराय मोहल्ले में नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले में समय से साफ सफाई न होने के कारण लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि समय से साफ सफाई नहीं होती है, जिसके कारण चारों तरफ गंदगी फैली रहती है मजबूरन यहां के लोगों को अपने हाथ से मोहल्ले में साफ-सफाई करनी पड़ती है और कुछ लोग नालिया तक साफ करने के लिए मजबूर हैं। नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद भी यहां कोई साफ सफाई नहीं होती है, हमारी शिकायतों को नजरअंदाज भी किया जाता है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन हमेशा यह दावा करते रहते हैं कि मोहल्ले में लगातार साफ सफाई की जा रही है। शासन के निर्देश के क्रम में लगातार सभी मोहल्लों में साफ सफाई होती रहती है। संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर के साथ फागिंग भी समय पर कराई जाती है। लोगों की शिकायत मिलने पर सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर वहां तुरंत सफाई कराई जाती है। लोगों की शिकायत के आधार पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जाती है।जगह-जगह नाली टूटी हुई है।नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी केवल कर रहे खानापूर्तिमोहल्ले वासियों ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी व चेयरमैन कभी लोगों की समस्याओं पर काम नहीं करते हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी केवल खानापूर्ति करते रहते हैं। एक तरफ जहां नगर पालिका के चेयरमैन तय्यब पालकी यह दावा करते हैं कि सभी मोहल्लों में समय-समय पर सही ढंग से साफ सफाई की जाती है, वहीं दूसरी तरफ मोहल्लों की स्थिति इतनी खराब है कि कोई देखकर भी बता सकता है कि यहां साल में कितनी बार साफ-सफाई होती है।अपनी समस्या बताती महिलाएं।लोगों में नाराजगीनगर पालिका की लापरवाही के कारण लोगों में साफ नाराजगी देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेयरमैन सही ढंग से काम नहीं करते हैं, जिसके कारण नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी लापरवाह बने रहते हैं।

Related Articles

Back to top button