ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

घटना दुगरी पुल नहर की,पवित्र अंग पहुंचाए गुरूद्वारा साहिब,पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना: धार्मिक ग्रंथ के अंग उठाते लोग।ludhतहपंजाब के जिला लुधियाना में आज सिक्ख धर्म और हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग दुगरी नहर किनारे पड़े मिले। इसी के साथ हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिली। किसी राहगीर ने धार्मिक ग्रंथ के अंग पड़े होने के बाद गुरिंदर सिंह को फोन किया। मौके पर गुरिंदर सिंह व अन्य लोग पहुंचे।लोगों ने इलाका पुलिस को भी सूचित किया। इलाके में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी होने के बाद इलाका में रोष है। लोगों का कहना है कि पंजाब का माहौल खराब करने की कुछ लोग कोशिश कर रहे है। पुलिस को इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।मौका देखने पहुंची पुलिस टीम।घटना स्थल पर तुरंत थाना दुगरी की SHO मधु बाला पुलिस बल के साथ पहुंची। पहले तो ये अंदेशा जताया जा रहा था कि किसी ने नहर में विर्सजित करने के लिए ये अंग रखे होंगे लेकिन जब मौका देखा गया तो नहर बिल्कुल सुखी थी जिस कारण अब पुलिस को भी शक के माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।SHO मधु बाला ने कहा कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई है। धार्मिक ग्रंथ के अंगों को गुरुद्वारा साहिब में सम्मानपूर्वक पहुंचा दिया है। वहीं अब इलाके के सीसीटीवी कैमरें चैक किए जा रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button