ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

होलिका की राख दिलाएंगी हर परेशानी से छुटकारा, जानिए इससे जुड़े उपाय

देशभर में 8 मार्च दिन बुधवार को होली का प्रमुख पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरें को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देते है। होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है जिसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार कल यानी की 7 मार्च को है इस दिन लोग होलिका दहन के साथ साथ देवी देवताओं की विधिवत पूजा करते है, मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि का सदैव वास होता है।

लेकिन इस दिन अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो जातक को अधिक लाभ मिलता है। मान्यता है कि होलिका की राख व्यक्ति की किस्मत चमका सकती है और इससे सभी तरह के दोष दूर हो जाते है। तो आज हम आपको होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय बता रहे है, तो आइए जानते है।

होलिका की राख से जुड़े टोटके-
अगर आपका पूरा परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है और इससे छुटकारा पाने का कोई मार्ग नजर नहीं आ रहा है। तो ऐसे में आप होलिका दहन के दूसरे दिन यानी सुबह बिना कुछ कहे होलिका की राख लें आए और इसे पूरे घर में छिड़क दें। मान्यता है कि इस उपाय से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है और आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है।

अगर घर का कोई सदस्य लंबे वक्त से बीमार चल रहा है और इलाज के बाद भी रोगों से छुटकारा नहीं मिल रहा है। तो ऐसे में आप होलिका दहन के वक्त एक पान के पत्ते में एक बताशा और दो लौंग डालकर इसे होलिका को अर्पित करें इसके बाद राख ठंडी होने के बाद थोड़ी सी लें आएं और रोगी के शरीर पर लगा दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से रोगी जल्द ही सेहतमंद हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button