ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

आंध्र में आरटीसी बस घर में घुसी, एक की मौत

अमरावती| आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को एक बस हादसे का शिकार होकर एक घर में जा घुसी, जिससे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) का चालक वाहन चलाते समय बेहोश हो गया।

बस सड़क से उतर गई और सातवीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वाहन एक घर में जा घुसी, जिससे एक महिला घायल हो गई। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बस में 43 यात्री सवार थे। पुलिस ने कहा कि वह सभी सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button