ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

जननी सुरक्षा के लंबित भुगतान का शीघ्र निराकरण करें – कमिश्नर श्री सिंह

ग्वालियर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने चंबल संभाग के मुरैना, भिंड और श्योपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित भुगतान का शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करें। आगामी समीक्षा बैठक में लंबित भुगतान की स्थिति परिलक्षित नहीं होना चाहिए, अगर भुगतान की स्थिति आती है तो जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कमिश्नर श्री सिंह ने बताया कि चंबल संभाग में 27 हजार 470 जननी सुरक्षा का भुगतान होना है। यह 1 अप्रैल 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक की स्थिति में है। सर्वाधिक 14 हजार 210 जननी सुरक्षा के भुगतान मुरैना में लंबित हैं। भिंड जिले में 8 हजार 535 जिले में 4 हजार 725 भुगतान शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button