ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

महिला की गोली मार हत्या करने वाला भांजा अरेस्ट

बठिंडा: मामी-भांजे दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे बठिंडा के कोर्ट कांपलेक्स के बाहर 37 साल की महिला की दो गोलियां मारकर हत्या करने वाले हत्यारे को सीआईए-1 और 2 की टीम ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदू वासी बल्लूआना के तौर पर हुई है।शिंदू रिश्ते में महिला का भांजा है। महिला के पति की मौत के बाद दोनों मामी-भांजे के बीच अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। पता चला है कि महिला अपने भांजे सुरिंदर पर दबाव बना रही थी वहीं सुरिंदर को शक हो गया था कि उसकी मामी के किसी और से भी संबंध हैं। इसी वजह से हत्या का कारण बनी।आरोपी ने पुलिस से पूछा- बच गई या मर गई, जे जिंदा हैं ता फेर मारणी पऊजब पुलिस टीम ने आरोपी सुरिंदर को अरेस्ट किया तो उसने पुलिस टीम से सवाल किया, वह बच गई या मर गई, जे जिंदा हैं ता फेर मारणी पऊ। आईजी एसपीएस परमार ने आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदू की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वारदात में जो रिवाल्वर प्रयोग किया गया है वो किसी का लाइसेंसी है जो बरामद कर लिया है।रिवाल्वर किसका है इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित पर कार्रवाई करने के अलावा उसके लाइसेंस को कैंसिल करवाने के लिए डीसी बठिंडा को पत्र लिखेंगे। आरोपी सुरिंदर सिंह अपराधी है जिस पर लूटपाट, किडनैपिंग, चोरी व झपटमारी समेत 13 के करीब मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आराेपी को पकड़ने के लिए सीआईए-1, 2 की टीमों का गठन किया गया। जिसमें सीआईए -1 इंचार्ज तरजिंदर सिंह, सीआईए-2 कर्णदीप सिंह व एएसआई हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ शामिल थे।

Related Articles

Back to top button