ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश,25 दिन बाद भी फरार,लाइव होकर बोला था-पुलिस ने बनाया गैंगस्टर

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में 25 दिन पहले CIA-1 द्वारा जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी पर 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जिंदी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। पुलिस का कहना था कि जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की थी।पुलिस मुताबिक जिंदी को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया गया था लेकिन वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने दो फायर भी आरोपी की गाड़ी के टायर में किए थे लेकिन बदमाश भाग गया।25 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस मुताबिक जिंदी पर अलग-अलग मामलों में करीब 14 मामले दर्ज है लेकिन जिंदी मुताबिक कई मामलों में वह बरी हो चुका है। कुछ एक मामले ही अब बस चल रहे है।एक वर्ष से भगौड़ा जिंदी, पॉलिटिकल कनेक्शन भी सामने आएजिंदी एक वर्ष से विभिन्न मामलों में भगोड़ा चल रहा है। हलका पूर्वी से जतिंदर जिंदी का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आ रहा है। जिंदी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह खुद कांग्रेस पार्टी का नेता बन सांसद और पूर्व विधायक के साथ चुनाव रैली में मंच पर खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सरकार के समय जिंदी का पार्टी में काफी रुतबा रहा है।सोशल मीडिया पर भी लाइव हुआपुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद जिंदी सोशल मीडिया पर भी लाइव हुआ था। वीडियो में जिंदी ने खुद को बेकसूर बताया था। जिंदी ने कहा था कि पुलिस मुझे टारगेट कर रही है। CIA स्टाफ के तीन लोग बिना वर्दी के गाड़ी में पेट्रोल पंप के नजदीक थे। जिंदी ने बताया था कि वह अपने साथी के साथ जगराओं पुल से उतर रहा था। इतने में तीन लोग गाड़ी से उतरते हैं और पिस्टल निकाल कर उसे नीचे उतरने के लिए कहते हैं।जिंदी ने वीडियो में कहा था कि उसने सोचा कि शायद कोई गैंगस्टर है जो उसे टारगेट कर रहे हैं। यह सोच उसने गाड़ी वहां से भगा ली। जिंदी मुताबिक उसने किसी पर कोई पिस्तौल नहीं तानी। न ही कोई गोली चलाई।जिंदी ने बोला था मुझे गैंगस्टर बनाया जा रहाजिंदी ने कहा था कि पुलिस जिस मुकदमे में उससे ट्रायल पर लेने की बात रह रही है, उस मुकदमे में उसका राजीनामा हो चुका है। जिसकी हाईकोर्ट में कैंसिलेशन की पिटीशन दायर की हुई है। जिंदी ने कहा था कि मुझे गैंगस्टर बनाया जा रहा है। मैं अपनी जिंदगी सादगी से व्यतीत कर रहा हूं। मुझे टारगेट कर परेशान किया जा रहा है।अभी कुछ समय पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। इस मामले में इन्क्वायरी लगाई हुई है जिसे 6 महीने हो गए हैं। अभी तक किसी ने उस मामले में उसे कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बेवजह मुझे गैंगस्टर बना दिया। जिंदी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उसने 10 लाख रुपए एकत्र करके पुलिस चौकी के दरवाजे और खिड़कियां तक बनवाकर दी थी।जिंदी द्वारा वीडियो में किए गए इस खुलासे के बाद पुलिस भी अब कही न कही घुटनों पर आ चुकी है और जिंदी को गिरफ्तार करने के लिए सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बता दें जिंदी पर मामले दर्ज होने के बाद उसके समर्थकों ने एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की थी जिसमें उन्होंने साफ कह दिया था कि जिंदी के बेवजह फंसाया जा रहा है।आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुकाजिंदी के इलाके के लोग बताते हैं कि वह कांग्रेस के सीनियर नेताओं का करीबी रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते जिंदी को कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस पकड़ने से कतराती रही है। वहीं जिंदी खुद भी निगम चुनाव वार्ड नंबर 6 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ चुका है।उस समय जिंदी को करीब 1200 वोट मिले थे। जिंदी कांग्रेस के जगदीश लाल दीशा और शिअद के सर्बजीत सिंह लाडी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा था। चुनाव में शिअद के सर्बजीत लाडी 295 वोट से जीते थे।राजनेताओं का रहा पीठ पर हाथबताया जा रहा है कांग्रेस कार्यकाल के समय कई बार जिंदी को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन राजनेताओं के आगे पुलिस की भी एक नहीं चलती थी। अब पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है, जिसके बाद अब गैंगस्टरों पर लगातार पुलिस नकेल डाल रही है।

Related Articles

Back to top button