ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

महाकाल की सवारी में हाथी के उपयोग पर आपत्ति, पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान बोला- जन सुविधा के हिसाब से जोखिम भरा

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की निकलने वाली महाकाल की सवारी में हाथी के उपयोग पर पीपल्स फॉर एनीमल संस्था ने आपत्ति जताई है। संस्था का कहना है कि शाही सवारी में महावत हाथी को क्रूरता पूर्वक कील मारकर शारीरिक प्रताड़ित करता है। पीपल्स फॉर एनीमल संस्था इंदौर ने उज्जैन कलेक्टर सहित प्रमुख सचिव और जीव जंतु कल्याण के सेक्रेटरी को मेल पर एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें सवारी में हाथी के उपयोग को जन सुविधा के हिसाब से जोखिम भरा बताया है।

सावन के पवित्र माह में हर साल भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। इस सवारी में पालकी के पीछे परंपरागत रूप से हाथी चलते हैं जिस पर भगवान शिव के मुखारविंद शामिल होते हैं। सावन माह की पांचवी सवारी में हाथी पर बाबा महाकाल ने मनी महेश के रूप में दर्शन दिए थे। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर की पिंपल्स आफ एनिमल संस्था की प्रियांशु जैन ने मेल पर उज्जैन एसपी सचिन शर्मा, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सेक्रेटरी सहित मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को मेल पर एक शिकायत पत्र भेजा है।

PunjabKesari

इसमें बताया गया है कि सवारी के दौरान महावत लकड़ी की कील लगाकर हाथी को बार-बार मारता है। प्रियांशु जैन ने बताया कि जन सुरक्षा और वन प्राणी हाथी के साथ क्रूरता के मामले में कार्यवाही को लेकर मेल किया है। एक-दो दिन में उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से भी अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button