ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
पंजाब

सांसद बिट्‌टू बोले-वतन हमारा भारत है और राज्य पंजाब, AAP सरकार खालिस्तानी सोच से परहेज करे

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ स्लोगन इस्तेमाल करने पर कटाक्ष किया है। बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब सरकार को अपने सलाहकार बेहतर रखने चाहिए जो उन्हें सही सलाह दें।’खेडां वतन पंजाब दियां’ शब्द खालिस्तानी सोच का प्रतीक है। बिट्‌टू ने कहा कि वतन हमारा भारत है और सूबा हमारा पंजाब। पंजाब देश के सिर का ताज है। इस तरह अलग वतन शब्द का इस्तेमाल करके सरकार खालिस्तानी सोच से परहेज करे। पंजाब को अलग से वतन शब्द कहकर न पुकारा जाए।लुधियाना में खेडां वतन पंजाब दियां समागम के दौरान परफॉर्मेंस देते कलाकारलोगों में गलत संदेश गयाबिट्‌टू ने कहा कि सरकार बात तो शहीद भगत सिंह की करती है लेकिन पंजाब को अलग से वतन पुकारा जा रहा है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ स्लोगन का इस्तेमाल करने से देश में गलत संदेश गया है। बिट्‌टू ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं के एक सीनियर नेता ने आरोप लगाए थे कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानियों के साथ बैठक करते रहे है। उनसे फंड लेते रहे है।खालिस्तानियों से फंड लेने की वजह से दबाव में AAPबिट्‌टू ने कहा कि उसी खालिस्तानियों की सोच पर आज पंजाब को तोड़ने की कोशिश वतन शब्द का इस्तेमाल करके की जा रही है ताकि अलग देश समझा जाए। सरकार को सोचना चाहिए कि आप क्या शब्द का इस्तेमाल कर रहे है?। बिट्‌टू ने कहा कि खालिस्तानियों द्वारा लिए गए फंड के दबाव तले पंजाब में आप सरकार काम कर रही है।CM भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर लुधियाना के समागम में शामिल हुए थे।सुनील जाखड़ से पारिवारिक संबंधबिट्‌टू ने कहा कि पंजाब में बहुत चर्चा है कि परगट सिंह की बेटी की शादी में कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के साथ वह गले मिले। इससे कई लोग यह कयास लगाने में जुट गए कि वह भी भाजपा में जा रहे है या जाखड़ को वापस कांग्रेस में लाया जा रहा है। बिट्‌टू ने कहा कि विवाह समारोह में सभी एकत्र हुए थे। पारिवारिक माहौल होने के कारण सभी एक दूसरे के गले लग रहे थे। बिट्‌टू ने कहा कि सुनील जाखड़ के साथ पारिवारिक संबंध भी है।मुझे कांग्रेस में बहुत सम्मान मिलासांसद ने कहा कि हम राहुल गांधी की भारत यात्रा की तैयारियों में लगे है। कांग्रेस से उन्हें जो सम्मान मिला है वह किसी पार्टी में नहीं मिल सकता। पंजाब में राहुल गांधी का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत जबरदस्त होगी। उसी से पंजाब सरकार को अंदाजा हो जाएगा कि पंजाब की जनता किस मूड में है।

Related Articles

Back to top button