ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत

नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली भय अहमदाबाद के नारोदा इलाके से आए एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूब कर मौत हो गई. जिसके बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत अहमदाबाद: गुजरात के खेडा जिले के कानीज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. इस भयानक घटना ने न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया. दरअसल, अहमदाबाद से कानीज गांव घूमने आए छह भाई-बहन गर्मी से राहत पाने के लिए मेहसाणा नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह नदी उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगी. दोपहर करीब 2 बजे, तापमान 43 डिग्री के आसपास था और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए छह भाई-बहन नदी की ओर चल पड़े. लेकिन जैसे ही वे पानी में उतरे, नदी की गहराई ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया. आसपास के ग्रामीणों ने जब तक शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button