ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
हरियाणा

22 और 25 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय भी नहीं खुलेंगे

चंडीगढ़: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने चार जिलों में दो दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है।पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने चार जिलों में दो दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है। फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार में 22 और 25 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय भी नहीं खुलेंगे। सरकार ने यह फैसला लोगों के द्वारा वोटिंग में कोई परेशान न आए इसलिए लिया है।22 को जिला परिषद के लिए पड़ेंगे वोट22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 25 नवंबर को पंच व सरपंच के पद के लिए मतदान होगा। वोटिंग वाले जिलों के अधिकार क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन कार्यालयों व संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।मुख्य सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशनदो दिनों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि पंचायती राज संस्थानों के क्षेत्रों में स्थित कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों इत्यादि में भी 22 नवंबर व 25 नवंबर, 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी वोट डाल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button