ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

टीआरएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के घर पर किया हमला

हैदराबाद| तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनकी बेटी व पार्टी एमएलसी के. कविता के खिलाफ की गई कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को हैदराबाद में भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद के आवास पर हमला किया। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने बंजारा हिल्स में निजामाबाद के सांसद के घर में घुसकर खिड़की के शीशे तोड़ दिए और फर्नीचर में तोड़फोड़ की।

उन्होंने अरविंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। वे केसीआर और कविता के खिलाफ अरविंद की टिप्पणियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे।

पुलिस कर्मियों ने टीआरएस के झंडे ले जा रहे टीआरएस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। उनमें से कुछ घर में घुसने में कामयाब रहे और खिड़की के शीशे पर पत्थर और लाठियों से हमला किया।

अरविंद अपने घर पर मौजूद नहीं थे। इसमें एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोट आई है।

पुलिस ने टीआरएस के करीब 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता अरविंद की टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। निजामाबाद से सांसद ने यह भी दावा किया कि कविता ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया था।

इस बीच, भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि केसीआर, केटीआर और कविता के निर्देश पर टीआरएस के गुंडों ने उनके घर पर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर अरविंद ने ट्वीट किया, टीआरएस के गुंडों ने मेरे आवास पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने मेरी मां को धमकाया और हंगामा किया।

Related Articles

Back to top button