ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जवान की मौत की सूचना के बाद गांव के लोग हुए गमगीन, जम्मू में था तैनात, ड्यूटी के दौरान हुई मौत

बलिया: बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी तथा जम्मू कश्मीर के अखनूर में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात जवान की मृत्यु हार्ट अटैक से ड्यूटी के दौरान हो गयी। जवान की जम्मू में शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची गांव का माहौल गमगीन हो गया तथा परिवार में कोहराम मच गया। जवान का शव आज देर रात तक घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।1988 में आर्मी जीआर ईएफ में हुए थे भर्तीबलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी नागेन्द्र नाथ सिंह 50 वर्ष पुत्र शिवानंद सिंह 1988 में आर्मी जीआरईएफ में भर्ती हुए थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान दिन 11 बजे दिल का दौरा पड़ा।ड्यूटी पर तैनात अन्य साथियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही परिवार मे पहुंची।उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अब शव आने का इंतजार किया जा रहा है।शहीद जवान का एक पुत्र अजय कुमार सिंह तथा दो पुत्रियां अंजली व राधा हैं पत्नी रीता देवी का रोते रोते बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button