ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर के निधन पर मीका सिंह ने जताया दुख

पंजाब की सुपरस्टार एक्ट्रेस दलजीत कौर का 69 साल की उम्र में पंजाब के लुधियाना जिले में गुरूवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पिछले तीन साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और लास्ट एक साल से वह कोमा में थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पति के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस गुरुसर सुधार में अपने भाई के घर पर रह रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार नई आबादी अकालगढ़ के शमशानघाट में किया गया। एक्ट्रेस दलजीत कौर के निधन के बाद से ही पंजाबी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है और कई सितारे पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस को याद करके सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर के साथ भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दें। आप एक प्रेरणा थीं। ये बहुत ही ज्यादा दुखदायी खबर है। मैं इस बात के लिए हमेशा शुक्रगुजार हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है’। लीजेंड इन हीर-रांझा’। नीरू बाजवा के अलावा मीका सिंह ने भी ट्वीट करते हुए पंजाब की लीजेंड एक्ट्रेस दलजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, ‘पंजाब की लीजेंड और बहुत ही खूबसूरत अदाकारा दलजीत कौर आज हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ हमेशा के लिए छोड़ गईं। भगवान उनकी आत्मा को हमेशा शांति दें’। इसके अलावा दलजीत कौर के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button