ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की मशीन बरामद होने के मामले में शुरू होगी सुनवाई

रामपुर: रामपुर की नगर पालिका की ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में बरामद हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सहित पांच के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सहित 5 पर इल्जाम है कि नगरपालिका के लिए खरीदी गई मशीन को चोरी कर यूनिवर्सिटी कैम्पस में दबाया गया था।पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। थाना सदर पुलिस ने आजम खान के कभी करीबी रहे भाजपा नेता बाकर अली की शिकायत पर बीते सितंबर माह में सपा नेता आजम खान, उनके बेटे एवम विधायक अब्दुल्ला आजम और उसके दोस्त अनवार हुसैन, सालिम, तालिब और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 409, 120-बी भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।सरकार बदलने पर मशीन यूनिवर्सिटी परिसर में दबाईसभी पर आरोप है कि तत्कालीन सपा सरकार में नगरपालिका सदर के लिए खरीदी गई ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन से जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई की जाती थी। प्रदेश में सरकार बदलने पर मशीन को खुदबुर्द करने के मकसद से मशीन को यूनिवर्सिटी परिसर में गढ्ढा खोदकर दबा दिया गया।पूर्व पालिकाध्यक्ष की संलिप्तता की हो रही जांचपुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में आजम खान और अब्दुल्ला आजम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान सहित विवेचना के दौरान प्रकाश में आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button