ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर में श्रद्धा के आरोपी को फांसी देने की मांग, लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी

बुलंदशहर: बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन के बैनर तले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन के बैनर तले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आफताब को सूली पर चढ़ाने की मांग की। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा हत्याकांड को लव जिहाद का परिणाम करार दिया।शहर के काला आम चौराहे पर हाथ में बैनर पोस्टर लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जुट गए। राजेबाबू पार्क में एकत्रित होने के बाद कार्यक्रम संयोजक जतिन परमार के नेतृत्व में जुलूस- कैंडल मार्च प्रारंभ हुआ। दर्जनों युवा हाथों में मोमबत्ती, पोस्टर और बैनर लेकर लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद चौक पहुंचे। संस्था के सचिव स्वदेश चौधरी ने प्रधानमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन पढ़कर सुनाया और सभी के कोतवाली नगर प्रभारी को सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन के बैनर तले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में यह लोग रहे मौजूदआंदोलन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव स्वदेश चौधरी, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक जतिन परमार, रवि पाल, कृष्ण मिश्रा, प्रशान्त ठाकुर, कुणाल पंडित, ऋत्विक भारद्वाज, प्रशांत चक्रवर्ती, मोनू गोस्वामी, धर्म सागर, शुभ शर्मा, अनुज शर्मा, दीपांशु सिंह, पंकज, विवेक, विशाल, प्रशांत सक्सेना, मनीष, अर्जुन, मयंक, मनीष, अंशुल, मोहित, नीरज आदि सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button