ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

2 पक्षों में चले लाठी-डंडे; कई लोग घायल; 40 से ज्यादा लोगों पर FIR

रेवाड़ी: रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।हरियाणा में रेवाड़ी जिला के गांव देहलावास में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के काफी लोग घायल हुए है। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव देहलावास निवासी उदयभान सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद वह अपने घर पर थे। इसी दौरान शाम करीब 8 बजे गांव निवासी जितेंद्र, हितेश, पुष्पेंद्र, नीरज, तेजबीर, सुंदर, बहादुर, संदीप, गौरव, गौतम, प्रदीप उर्फ लफरी, श्योदान, जयभगवान, पंकज, रविंद्र, योगेश, जसवंत, नरेंद्र, रमेश, राकेश, बने सिंह, संदीप, धर्मेंद्र व अन्य गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उनके भतीजे रविंद्र व सतेंद्र और रोहतास को गंभीर चोटें लग गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाएवहीं दूसरी तरफ गांव देहलावास निवासी जितेंद्र ने आरोप लगाया कि सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद वह अपने बच्चों और गांव के रहने वाले सुंदरलाल, तेजबीर, हितेश व नीरज के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में उदयभान, विजय सिंह, गोविंद, हेमंत, रविंद्र, सतेंद्र, भागमल, रोहतास, कमलपाल, जगत सिंह, महेंद्र, अनूप, श्रीराम, विजय सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र, रामफल व भिंडावास के रहने वाले विश्वास कुमार ने रास्ता रोक लिया।डर के कारण वह अपने घर की तरफ भाग गए, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह अंदर नहीं घुस पाए। आरोपियों ने पीछे से उन पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र, नीरज, तेजबीर व हितेश घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।40 से ज्यादा लोगों पर FIRदो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button