ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

रौनक चौरसिया निकला महमूद खान: हिंदू युवती को फंसाकर किया निकाह, मतांतरण के विरोध पर काटे बाल

लखनऊ। बहराइच के रिसिया गुदनी बसाई के रहने वाले महमूद खान ने खुद को रौनक चौरसिया बताकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दो साल तक उसका शोषण करता रहा और वीडियो भी बना लिया। असलियत पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फिर धमकाकर मतांतरण कराकर निकाह कर लिया। इसके बाद वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके साथ ही उसके बाल काट दिए और भगा दिया।

आरोपित ने शोषण किया और वीडियो बना लिया : पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महमूदखान यहां मानकनगर में बीते कई साल से रह रहा है और प्राइवेट नौकरी करता है। युवती के मुताबिक, महमूद खान ने खुद को हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने अपना नाम रौनक चौरिसया बताया। इसके बाद शोषण किया और वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण करता रहा। जबरन मतांतरण कराया और फिर निकाह किया। इसके बाद रोजाना प्रताड़ित करने लगा।

मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया : बीते दिनों आरोपित ने पीड़िता के बाल काट दिए। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता तहरीर लेकर आलमबाग थाने पहुंची। इंस्पेक्टर आलमबाग शिवशंकर महादेवन ने बताया कि पीड़िता का पहले भी कई बार महमूद से झगड़ा हो चुका है। पंचायत भी हुई है। दोनों ने शादी की थी। दो साल से साथ रह रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button