ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी का कराएंगे नामांकन

मुजफ्फरनगर: ब्रजेश पाठक-फाईल फोटो।मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी का नामांकन कराने स्वयं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आएंगे। राजकुमारी सैनी गुरुवार को नामांकन करेंगी। इससे पहले खतौली में एक जनसभा का आयोजन होगा जिसमें डिप्टी सीएम मौजूद रहकर लोगों को संबोधित भी करेंगे। उसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी को साथ लेकर नामांकन स्थल कलक्ट्रेट पहुंचेगे।राजकुमारी सैनी।खतौली सीट को लेकर भाजपा गंभीरभाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई खतौली विधानसभा सीट पर फिर से कब्जे को लेकर भाजपा काफी गंभीर है। प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार और उससे पहले नामांकन पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी घोषित किये जाने के साथ ही भाजपा ने वोटाे का गणित साधने के लिए कुछ खास इंतजाम किये हैं। खतौली सीट पर राजकुमारी सैनी गुरुवार को नामांकन करेंगी। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वयं मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को जनपद पहुंचेगे। 17 नवंबर को पहले खतौली में 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी का नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुांचेगे।

Related Articles

Back to top button