ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला दुनिया के बेस्ट बैंकर का सम्मान, PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर (Top central banker) का सम्मान दिया गया है। उन्हें ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड-2023 में ‘ए प्लस’ रेटिंग दी गई है। इस सूची में तीन केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को ‘ए प्लस’ रेटिंग दी गई है, जिनमें दास शीर्ष पर रहे। स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन दूसरे और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग तीसरे स्थान पर रहे।

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड ‘ए’ से ग्रेड ‘एफ’ तक के पैमाने होते हैं। ग्रेड ए उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है। इससे पहले लंदन सेंट्रल बैंक ने जून, 2023 में शक्तिकांत दास को गवर्नर ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश के विकास को मजबूत करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button