ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

अपने विधायकों-सांसदों के साथ 21 को कामाख्या देवी के दर्शन करने जाएंगे सीएम शिंदे 

मुंबई । महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गुट के सांसदों-विधायकों को लेकर कामाख्या देवी के दर्शन  के लिए 21 नवंबर को गुवाहाटी जाएंगे। महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वह पहली बार कामाख्‍या मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना करेंगे। महाराष्‍ट्र की राजनीत‍ि में उथल-पुथल के बाद जून के अंत में उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद बागी एकनाथ शिंदे ने भाजपा के समर्थन से मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली। भाजपा नेता और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है। उसके कुछ दिन बाद शिंदे मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया गया। जिसमें शिंदे गुट के कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
बता दे कि जून महीने में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व  वाली शिवसेना के 40 से ज्‍यादा विधायकों के साथ मिलकर बगावत कर दी थी और भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन कर लिया। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी विचारधारा से हटकर कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। साथ ही उन्‍होंने बागी विधायकों को तवज्‍जो नहीं देने का भी आरोप लगाया था। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। इसके बाद ही उन्होंने मान्यता मानी थी कि वह कामाख्या देवी के दर्शन करेंगे, लेकिन राजनीतिक वरीयताओं की वजह से वह जा नहीं पाए थे।

Related Articles

Back to top button