ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

कांग्रेस ने खड़गे, सोनिया और राहुल समेत 40 नेताओं को गुजरात के लिए स्टार प्रचारक बनाया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

Related Articles

Back to top button