ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

FIR रद्द कराने के लिए Sunny Leone ने खटाखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने खुद पर दर्ज एक FIR को रद्द कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी पर स्टेट पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने 4 वर्ष पहले FIR दर्ज की थी। सनी लियोनी पर आरोप है कि कोझिकोड में एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए हुए कॉन्ट्रैक्ट का उन्होंने उल्लंघन किया। इसी सिलसिले में सनी ने खुद पर दर्ज FIR को रद्द किए जाने की मांग की है।

अपनी याचिका में सनी लियोनी ने खुद पर, अपने पति डेनियल वेबर और कर्मचारी के ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि वह किसी भी किस्म के अपराध में लिप्त नहीं थे। सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें एक परेशानी में डाल दिया गया है। सनी के मुताबिक उन्हें इस मुकदमे की लंबी प्रक्रिया के दौरान काफी नुकसान हुआ है, जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच उस मामले की जांच कर रही है, जो एर्नाकुलम जिले में शियास कुंन्हुमोहम्मद नाम के शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया। शो के कॉर्डिनेटर शियास ने अपनी शिकायत में कहा कि सनी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए। इसके लिए उन्होंने 39 लाख रुपये लिए। मगर सनी लियोनी व अन्य लोग कार्यक्रम में नहीं आए और न ही रकम वापस की।

Related Articles

Back to top button