ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

फैक्ट्री संचालक की लापरवाही से मजदूर की मौत, बलाई समाज ने घेरा थाना

इंदौर। इंदौर में मजदूर की मौत पर सोमवार को हंगामा हो गया। बलाई समाज के पदाधिकारियों ने थाना घेर लिया। फैक्ट्री संचालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान संचालक ताला लगाकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है।समाजजन हत्या की धारा लगाने पर अड़े थे।

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ओद्यौगिक क्षेत्र में हुड्डा इंडस्ट्रीज की है। 22 वर्षीय नीरज धाकड़ की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार सहित कई लोग थाने पहुंचे और संचालक तारिक अंसारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। परमार ने कहा कि नीरज की हत्या हुई है। उससे ऐसी मशीन पर काम करवाया जा रहा था जिस पर काम करने के लिए चार महीने का प्रशिक्षण अनिवार्य है।

फैक्ट्री पर ताला लगाकर भागा संचालक

परमार ने अंसारी पर केस दर्ज करने की मांग की। टीआइ नीरज बिरथरे और एसीपी (हीरानगर) डीएस येवले ने समझाया कि मामला गैर इरादतन हत्या का है। पुलिस स्वजन के कथन लेकर एफआइआर दर्ज कर लेगी। परमार ने कहा कि अंसारी की फैक्ट्री में बिजली का सामान बनता है। मजदूर दिन-रात काम करते हैं, लेकिन उनका रिकार्ड नहीं है, न बीमा है न पीएफ सुविधा है। नीरज परिवार का इकलौता बेटा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गुना से इंदौर आया था। पुलिस द्वारा एफआइआर न लिखने पर समाजजन फैक्ट्री पहुंचे, लेकिन अंसारी ताला लगा कर भाग गया।

Related Articles

Back to top button