ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

भाजपा ने कहा एमसीडी पर फिर होगा हमारा कब्जा, आप नेता बोले सपने देखना छोड़िए

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर है। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं। इसके लिए 4 दिसंबर को चुनाव होने हैं। भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली में नगर निगम पर काबिज है। भाजपा का दावा है कि वह एक बार फिर नगर निगम की सत्ता में आएगी। जबकि, अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार भाजपा को सत्ता से दूर करेंगे।
इन सबके बीच दिल्ली में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। भाजपा लगातार पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। एक पोस्टर के जरिए आप पर हमला करते हुए भाजपा ने लिखा कि सत्ता के नशे में कट्टर हिंदू विरोधी बनी केजरीवाल एंड कंपनी। इसमें भाजपा ने हिंदू पलायन, शाहीन बाग, खालिस्तान, धर्म परिवर्तन, दिल्ली दंगे जैसे मामलों को उठाया है।
इसके अलावा भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी निशाना साधा गया है। भाजपा ने शराब घोटाला, तिहाड़ वसूली, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शिक्षा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और वक्फ घोटाला को लेकर की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया का एक कार्टून फोटो साझा करते हुए लिखा की महाठग केजरीवाल का लुटेरा। वहीं, सांसद प्रवेश वर्मा ने लिखा कि 7 साल में दिल्ली की आप सरकार ने ना 500 स्कूल बनाए, न 20 कॉलेज, अस्पताल न 11 हजार बसें खरीदी, न घर 24 घंटे साफ पानी पहुंचा, न 10 लाख रोजगार, न प्रदूषण कम हुआ, न यमुना साफ हुई मगर मोदी जी ने फेम इंडिया स्कीम से बस भी दी, गरीबों को झुग्गी की जगह पक्का घर भी। फर्क साफ है।
सतीश उपाध्याय ने लिखा कि कहे युवा आज का, एमसीडी में फिर से चाहिए भाजपा। भाजपा नेता सुनील यादव ने एक वीडियो साझा कर लिखा अरविंद केजरीवाल दिल्ली एमसीडी चुनाव में अपनी हार देखकर दिल्ली छोड़ गुजरात भाग चुके हैं, क्योंकि टिकटों के बदले पैसे लेने और शराब के ठेके खोलने व आप सरकार के भ्रष्टाचार से जनता में भारी रोष व्याप्त है। दिल्ली की जनता कह रही है भाजपा एमसीडी में फिर आ रही है।

Related Articles

Back to top button