ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

हादसे में युवक ने मौके पर तोड़ा दम,सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा शव

बिलासपुर: बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बकरकुदा गांव में राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद युवक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्तपुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात ट्रक नंबर- CG12 S 3183 बिना किसी संकेत के सड़क किनारे खड़ी थी। तभी रात करीब 9.30 बजे मस्तूरी की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ट्रक को नहीं देख पाया और सीधे पिछले हिस्से में जा टकराया।इस हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।आधार कार्ड से हुई शव की पहचानहादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक शव पड़ा था। जांच में आधार कार्ड से शव की पहचान चकरबेढ़ा आवासपारा निवासी राजेश घृतलहरे (42) के रूप में हुई। राहगीरों ने सबसे पहले डायल 112 में हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। रात होने के कारण आज पीएम किया जाएगा।हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरारघटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर फरार आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।दूसरे हादसे में स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराई माजदाबिलासपुर में मंगलवार की रात रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग में गाड़ी जलकर खाक हो गई। हादसे में किसी किसी के हताहत की जानकारी नहीं है। हादसा चिचिरदा मार्ग के करीब हुआ है।

Related Articles

Back to top button