ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

चुनाव में नेताओं पर लगाए दखलंदाजी के आरोप, कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के जनरल सेक्रेटरी गुरचरण सिंह गरेवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के प्रमुख मोहन भागवत को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने RSS और BJP के पंजाब और हरियाणा से संबंधित नेताओं द्वारा SGPC चुनावों में दख़लंदाजी करने के आरोप लगाए हैं।इसके साथ ही उन्होंने मोहन भागवत से अपील की है कि यदि ऐसा उनकी जानकारी के बिना हुआ है तो इसका नोटिस देकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि यदि यह मामला उनकी जानकारी में है तो इसपर पुनर्विचार करें।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी द्वारा RSS प्रमुख को लिखा गया लेटर।SGPC की अनुशासनिक कमेटी द्वारा सुनाई गई थी रिकॉर्डिंगSGPC के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भी अनुशासनिक कमेटी के सदस्यों द्वारा बीबी जागीर कौर के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में होने का दावा किया गया था। इस संबंध में अनुशासनिक कमेटी के सदस्यों ने SGPC के एक अन्य सदस्य से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी। बताया था कि किस प्रकार भाजपा-कांग्रेस SGPC के सदस्यों को प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान बीबी जागीर कौर द्वारा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक कांग्रेसी नेता के बैठे होने की जानकारी भी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button