ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

तीन दिवसीय दौरा, अपने पैतृक गांव में ग्रामीणों से करेंगे संवाद, विकास पर होगी चर्चा

फतेहपुर: भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र जानकारी देते हुए।फतेहपुर में सदगुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अपने पैतृक गांव में 2 दिन रुक कर ग्रामीणों से गांव के विकास को लेकर संवाद करेंगे। साथ ही एक मैरिज हाल का उद्घाटन भी करेंगे। महाराज के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।फतेहपुर में शक्तिपुत्र महाराज के आगमन को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र ने बताया कि परम पूज्य सदगुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज अपने केंद्रीय आश्रम शहडोल से चलकर 18 नवंबर को चित्रकूट पहुंचेंगे। 19 नवंबर कि सुबह फतेहपुर जिले में उनका आगमन होगा। इस दौरान शक्तिपुत्र महाराज के आगमन को लेकर जिले की सीमा से लेकर उनके गांव भदवा तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शक्तिपुत्र महाराज के काफिले में 400 गाड़ियों के साथ 5,000 लोगों के आने की संभावना है।उन्होंने बताया कि 20 और 21 नवंबर को वह पैतृक गांव में रुककर ग्राम वासियों से संवाद करेंगे। गांव व जिले के विकास को लेकर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही गांव वासियों को एक मैरिज हाल की सौगात देंगे। जिसमें गांव के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की जाएगी। बताया कि 22 नवंबर को शक्तिपुत्र महाराज गांव से प्रयागराज पहुंचकर शहडोल चले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button