ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
भिंडमध्यप्रदेश

भिंड एंडोरी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय रिटायर्ड फौजी का मिला शव बागेश्वर धाम की कथा सुनने के लिए घर से निकला था पी रखी थी शराब

भिंड में रिटायर्ड फौजी का शव मिला घर से रात के समय पैदल निकला था बागेश्वर महाराज की कथा सुनने भिंड के एंडोरी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त था। मृतक के बैग से मिले पहचान-पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया दंदरौआ धाम पर आयोजित बागेश्वर महाराज की कथा में शामिल होने के लिए मृतक निकला था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिवार को सौंप दिया। ये है घटना एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा के मुताबिक मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र स्थित कोथर खुर्द के रहने वाले रिटायर्ड फौजी जयसिंह पुत्र मनीसिंह तोमर घर से 13 नंबर की रात को निकले थे। वो पैदल पैदल दंदरौआ धाम जा रहा था, वो कोथर से ऐनों पहुंचे। मृतक ने शराब का नशा कर रखा था। जय सिंह पैदल चलने की वजह से थक गया इसलिए ऐनों की पुलिया पर सो गया। शराब के नशे में सोते समय जयसिंह, पुलिया से नीचे गिर गए। करीब 25 फीट ने पत्थरों पर गिरने से जय सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त किया। मौके पर एक बैग मिला। मृतक से मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। बताया गया मृतक बागेश्वर महाराज की कथा सुनने के लिए निकले थे। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मर्ग कायम आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button