ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

झारखंड का 22वां स्थापना दिवस पर ” राष्ट्रपति मुर्मू ” पहुंचीं रांची

झारखंड आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आज बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम सोरेन झारखंडवासियों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ट्वीट कर राज्य  के नागरिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 5000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button