ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

किसान को 14 साल बाद मिला इंसाफ, Depty CM के सामने मामला आने के बाद हरकत में आए अधिकारी

फरीदाबाद: फरीदाबाद के खेड़ी गांव के रहने वाले किसान को 14 साल बाद बुजुर्ग को इंसाफ मिला। किसान ने कहा कि उसके खेतों पर आने जाने के लिए 11 फुट का रास्ता पिछले कई सालों से बीपीटीपी बिल्डर के द्वारा दबाया गया था और इतना ही नहीं इस दबाए गए रास्ते पर बीपीटीपी बिल्डर ने प्लॉट काट लोगों के आशियाने भी बनवा दिए थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने बताया कि वह पिछले 14 साल से अपने रास्ते को लेकर जिला प्रशासन और अधिकारी के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा हैं लेकिन अधिकारियों की तरफ से उसको इंसाफ नहीं मिल पाया है। किसान की समस्या सुनते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आदेश दिए कि बुजुर्ग किसान की समस्या पर जल्द समाधान किया जाए।

इंसाफ मिलते ही किसान ने रोते हुए कहा कि मुझे बिल्डरों द्वारा धमकी दी जा रही है कि वह कहीं भी शिकायत ना लगाएं, वरना उनको मरवा दिया जाएगा। इससे पहले भी बिल्डरों द्वारा किसान बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की गई है। वहीं किसान का कहना है कि अभी पूरी तरीके से उनका जो रास्ता है। वह खाली नहीं कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद किया और कहा कि जो बचा हुआ रास्ता है। उसे भी जल्द खुलवा दिया जाए।

वहीं सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि हमें गुमराह किया गया है और आज हमारा लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। क्योंकि 11 फुट के रास्ते के ऊपर मकान बनाया गया है। जब 11 फुट का रास्ता खाली कराया जाएगा, तो इनके मकान को भी आगे से तोड़ा जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि हम बीपीटीपी के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि बीपीटीपी ने बिल्डर के साथ मिलकर हमारे साथ धोखा किया है और तोड़ने से पहले हमें किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया है।

Related Articles

Back to top button