छत्तीसगढ़
44 हाथियों का झुंड अब दो दलों में बंट गया

कोरबा: कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड अब दो दलों में बंट गया है। 22 हाथी ग्राम पंचायत रोदे के डगबोरा पहाड़ पर चले गए हैं। दूसरा झुंड सोमवार रात 8 बजे पोड़ीखुर्द के सब स्टेशन के पास घूम रहा था। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने के बाद निगरानी के लिए रवाना हो गई थी। डिप्टी रेंजर एमके साहू ने बताया कि हाथी आगे बढ़ रहे हैं। हाथी मकानों को तोड़ने के साथ ही धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान की साल भर की मेहनत बर्बाद हो रही है। उन्हें फसल के साथ जान जाने का भी डर सता रहा है।