ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग को लगाई एक लाख रुपये की चपत

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में 65 वर्षीय वृद्ध के खाते से एक युवक ने एक लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी कर दी। करीब 15 दिन थाने के चक्कर लगवाने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपित को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इस तरह की धोखाधड़ी

पुलिस के मुताबिक पिपलानी निवासी राजधर सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 31 अक्टूबर को वह पिपलानी पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इस दौरान उनके पीछे एक युवक खड़ा था। राजधर सिंह के कई बार के प्रयास करने के बाद भी रुपये नहीं निकले तो पीछे खड़े युवक ने उनकी मदद के बहाने का उनका एटीएम लिया और प्रयास किया, लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद राजधर घर चले गए। अगले दिन उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से करीब एक लाख रुपये निकाले जाने के पांच संदेश आए। वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके एटीएम कार्ड से रुपये निकाले गए हैं। जब उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह उनका नहीं था।

15 दिन बाद दर्ज की एफआइआर

पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम बूथ पर उनके पीछे जो युवक खड़ा हुआ था, उसने मदद करने के बहाने कार्ड बदल लिया था। बैंक से जानकारी एकित्रत करने की भागदौड़ करते हुए 15 दिन बाद उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज हो सकी।

Related Articles

Back to top button