ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

दिल्ली लव जिहाद मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका के किए 35 टुकड़े

दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंकता गया. बताया जा रहा है कि शरीर के टुकड़ों को 18 दिनों तक अलग अलग इलाकों में शख्स ने फेंकने का काम किया. खबर जब सामने आयी तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गये. लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही है उसके अनुसार, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था. फिर उसने अपनी पार्टनर के शरीर के 35 टुकड़े कर दिये और उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. अगले 18 दिनों में, उसने दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों में शरीर के टुकड़ों को फेंका. दोनों के बीच मुंबई में हुई दोस्ती 26 वर्षीय श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं, जहां उनकी मुलाकात पूनावाला से हुई और दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती चली गयी. इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और साथ रहने का फैसला किया. जब श्रद्धा के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, तो यह कपल भाग गया. मुंबई छोड़ने के बाद इस कपल ने दिल्ली में अपना बसेरा बनाया. कपल महरौली में एक फ्लैट में रहने लगे. श्रद्धा ने अपने परिवार के फोन कॉल को किया इग्नोर इसके बाद, श्रद्धा अपने परिवार के फोन कॉल को इग्नोर करने लगी. 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान दिल्ली पहुंचे और अपनी बेटी से मिलना चाहा. जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उसमें ताला लटका देख उन्हें निराशा हुई. इसके बाद उनके द्वारा महरौली पुलिस से संपर्क किया गया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी गयी. क्यों की गयी हत्या पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार पूछताछ के दौरान शख्स ने खुलासा किया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करने का दबाव बना रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button