ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
पंजाब

कोर्ट में फिर किया जाएगा पेश; पुलिस अभी भी सेल्फ रेडिकलाइज मान रही

अमृतसर: 12 नवंबर को संदीप को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया था।पंजाब के अमृतसर में कत्ल किए गए हिंदू नेता सुधीर सूरी के आरोपी संदीप सिंह का आज रिमांड खत्म होने जा रहा है। बीते दिनों पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया था, लेकिन इन तीन दिनों में पुलिस कुछ भी खास जानकारी नहीं जुटा पा रही है। वहीं बीते दिनों नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने खुद गोपाल मंदिर का दौरा भी किया था।सुधीर सूरी मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जब उनका कत्ल किया गया।गौरतलब है कि सुधीर सूरी का 11 दिन पहले गोपाल मंदिर के पास कत्ल कर दिया था। इतना ही नहीं, सुधीर सूरी को गोली मारने वाले आरोपी संदीप ने कुछ मिनटों में ही पकड़ लिया था। पुलिस जांच अभी तक संदीप को सेल्फ रेडिकलाइज मान रही। इतना ही नहीं, वह अमृतपाल सिंह की वारिस पंजाब दे को फॉलो कर रहा था। उसकी कार से मिले हिंदू नेताओं, एंटी खालिस्तान और विभिन्न लोगों की तस्वीरों की जांच भी अभी चल रही है। उसने इन तस्वीरों को अपनी कार में क्यों रखा, इसके बारे में संदीप अभी तक कुछ भी साफ नहीं कर पाया।पुलिस कमिश्नर ने किया गोपाल मंदिर का दौराअमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने खुद भी हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में इंट्रस्ट दिखाना शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर खुद जांच के लिए बनी SIT के साथ गोपाल मंदिर गए और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में SIT को निर्देश भी जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button