ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

शादी की बात के बहाने ले गया था घर, कमरे में बंदकर आरोपियों ने की मारपीट

पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर के सेक्टर 6 की रहने वाली युवती को उसके प्रेमी और प्रेमी की मां ने एक कमरे में बंद कर खूब पीटा। आरोपियों ने युवती का मोबाइल फोन भी छीन लिया। युवती को शादी की बात करने के बहाने घर ले जाया गया था। युवती के पिता को कॉल कर मौके पर बुलाया गया।बेटे संग मौके पर पहुंचे पिता से भी आरोपियों ने गाली-गलौज की। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मां-बेटा के खिलाफ IPC की धारा 323, 342 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।कोचिंग सेंटर पर हुई थी दोनों की मुलाकातपुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह सेक्टर 6, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। वह एक कोचिंग सेंटर में कम्प्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती है। जहां उसकी 5 साल पहचान रोहित निवासी 11 वार्ड के साथ हुई। दोनों एक दूसरे से लगातार बातें करने लगे।जिससे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच शादी की बात होने लगी। रोहित युवती को बार-बार शादी करने का वायदा करता रहा। जब भी युवती रोहित को शादी के लिए कहती, तो वह हर बार अपनी मां का बहाना बनाकर टाल-मटोल कर देता था।मां से शादी की बात करवाने के बहाने ले गया था घर22 अक्टूबर को रोहित ने उसे बस स्टैंड बुलाया। शाम करीब 6:15 बजे युवती बस स्टैंड पहुंची। जहां रोहित पहले से ही खड़ा था। रोहित ने कहा कि उसकी मां शादी की बात करनी चाहती है। इसी बहाने से वह उसे एक्टिवा पर बैठाकर अपने साथ घर ले गया।घर पर उसे एक कमरे में बंद कर मां कांता और रोहित ने उनसे मारपीट की। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। रोहित ने युवती के पिता को कॉल कर कहा कि वह मेरे कब्जे में है। यह बात सुनकर पिता और भाई उनके घर पहुंचे। जहां आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। किसी तरह वे युवती को वहां से छुड़वाकर अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button