ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

FIFA WC 2022: लियोनल मेसी ने तोड़ा माराडोना का रिकॉर्ड, एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया

FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप 2022 में लियोनल मेसी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लियोनल मेसी  ने एक गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लियोनल मेसी  ने मैच के 35वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यहीं से ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना और यह टीम कई गलतियां कर मैच हार गई। अर्जेंटीना के लिए जुलियान अल्वारेज ने दूसरा गोल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्जेंटीना के इंजो फर्नांडिस की गलती से मिला, जिन्होंने आत्मघाती गोल किया। हालांकि, इसका असर मैच के नतीजे पर नहीं पड़ा।लियोनल मेसी  ने तोड़ा माराडोना का रिकॉर्डलियोनल मेसी का यह 1000वां मैच था और इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर मेसी ने इस खास बना दिया। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई और क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। उनके शानदार खेल के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिला। फीफा विश्व कप 2022 के किसी नॉकआउट मैच में यह मेसी का पहला गोल था। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के दिग्गज माराडोना की बराबरी कर ली। फीफा विश्व कप में मेसी अर्जेंटीना के लिए नौ गोल कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज डिएगो माराडोना को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम विश्व कप में आठ गोल हैं। मेसी फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 10 गोल गेब्रियल बतिस्तुता ने किए हैं। मेसी फिलहाल बतिस्तुता से एक गोल पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button