ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले ही घोड़े की लात लगने से जवान की मौत

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल की टेकनपुर अकादमी में 14 नवंबर से यानि सोमवार से ऑल इंडिया घुड़सवारी प्रतियोगिता होनी है। लेकिन इस प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही रिहर्सल में एक दुर्घटना हो गई। जिसमें एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। हालांकि इस घटना से प्रतियोगिता पर असर नहीं होने की बात अफसर कह रहे हैं। घटनाक्रम के मुताबिक बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 14 नवंबर सोमवार से ऑल इंडिया घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू होगी। घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के शुरू होने के एक दिन पहले रिहर्सल के दौरान बीएसएफ के आरक्षक की घोड़े की लात लगने से मौत हो गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि जवान के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान टेकनपुर अकादमी में घोड़े दौड़ रहे थे। इसी दौरान आरक्षक जीडी थौराट सुधीर पंधारीनाथ ( 33 ) घोड़े के सामने आ गया और जबड़े में घोड़े की लात पड़ गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अकादमी के जवान उसे अकादमी के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान महाराष्ट्र के ग्राम चंदोली बीके थाना मंचार तहसील अंबेगांव पुणे का रहने वाला है। साथ ही वह अकादमी की हार्स विंग में पदस्थ था।

बीएसएफ के डीजी करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में सोमवार से 41वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह करेंगे। शुभारंभ सोमवार दोपहर को होगा।

Related Articles

Back to top button