ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पति ने कराई पत्नी की पढ़ाई, ग्रेजुएट होने पर पत्नी ने पति को छोड़ा; उसके बाद रची साजिश

गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके पति और पिस्टल मुहैया करने के आरोप में उसके साथी को कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया था, लेकिन जब उसकी पत्नी ग्रेजुएट हो गई तो उसने अपने पति को अनपढ़ कहकर ठुकरा दिया। इसी से आहत होकर उसने यह साजिश रची थी।साथी पिस्टल मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तारनॉलेजपार्क थाना पुलिस ने कृष्ण पुत्र जगबीर को अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने और उसके साथी अजीत सिंह को इस साजिश के लिए पिस्टल मुहैया करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने पूछताछ मे बताया कि वह हरियाणा पलवल का रहने वाला उसकी शादी 2009 ग्रेटर नोएडा की तुगलपुर गांव में रहने वाली युवती से हो गई थी।बचपन में ही हो गई थी शादीएडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बचपन में ही शादी होने के कारण कृष्ण की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। कृष्णा ने कक्षा 9 तक पढ़ाई की थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दिया था, जबकि उसकी पत्नी ने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी, कृष्णा ने अपने खर्चे पर उसे पढ़ाने का फैसला किया और उसने नौकरी करके पत्नी के पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया। उसकी पत्नी बीए.पास से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली। उसकी पत्नी ने शादी के बाद होने वाले गौना और विदाई की रस्म से इंकार कर दिया। पत्नी ने स्वयं को पढ़ा लिखा बताते हुए कृष्णा को अनपढ़ कह कर उसके घर आने से इंकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button