ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

त्रिपुरा में खूनखराबे वाले दिन न लौटने दें भाजपा के कार्यकाल में हुआ राज्य का तीव्र विकास : हिमंत

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में त्रिपुरा में शांति का दावा हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपील की कि वे पूर्वोत्तर राज्य में खूनखराबे वाले दिन न लौटने दें। गोमती जिले के किला इलाके में सोमवार को जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में त्रिपुरा में विकास की गति 100 किमी प्रति घंटा है।

उन्होंने कहा त्रिपुरा पहले हत्या बलात्कार रक्तपात के लिए कुख्यात था लेकिन अब यहां शांति कायम है। राज्य में खूनखराबे के उन दिनों को वापस न आने दें। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के संयोजक ने कहा कि त्रिपुरा ने भाजपा शासन के तहत बड़े पैमाने पर विकास देखा है। उन्होंने कहा कि अगर कोविड महामारी के कारण व्यवधान नहीं आया होता तो पूर्वोत्तर राज्य 120 किमी प्रति घंटे की गति से विकास की राह पर आगे बढ़ा होता।

उन्होंने कहा अगर दो साल कोविड महामारी के कारण बर्बाद नहीं होते तो विकास की गति 120 किमी प्रति घंटा होती। भाजपा ने केवल 5 वर्षों में वह कर दिखाया है जो वाम मोर्चा इतने वर्षों में हासिल नहीं कर सका। शर्मा ने लोगों से भाजपा को और पांच साल का आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो विकास के वाहन की गति 120 किमी प्रति घंटे होगी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Back to top button