ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

बातचीत में कोई हल न निकल पाने के बाद रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने लिया फैसला

जालंधर: सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज के कर्मचारीपंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन की बटाला डिपो के सस्पेंड किए गए कंडक्टर को बहाल करने और फिरोजपुर डिपो में ट्रांसफर किए गए स्टाफ की बदली रोकने के लिए रखी गई बातचीत में कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है। इसके बाद कर्मचारियों की यूनियन ने कल से राज्यभर में सरकारी बसों के चक्के जाम करने का फैसला लिया है।कर्मचारी यूनियन ने सरकार को सोमवार 12 बजे तक समय दिया है। यूनियन के नेताओं को कहना है कि यदि कल 12 बजे तक बटाला में टंकी पर बैठे सस्पेंड किए गए कंडक्टर को बहाल करने के साथ-साथ फिरोजपुर डिपो में नाजायज तरीके से ट्रांसफर किए गए स्टाफ के आदेश रद न किए तो बसों के चक्के जाम करके दफ्तरों में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।जालंधर समेत पंजाब के सभी बस अड्डों पर आज तीसरे दिन भी लगातार चालकों-परिचालकों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन को पीआरटीसी यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया है। पीआरटीसी यूनियन ने भी बसों के पहिए रोकने की चेतावनी दी है।कर्मचारियों के प्रधान चनन सिंह, केवल सिंह, जोध सिंह ने कहा कि कंडक्टर पृथ्वीपाल सिंह को बिना शर्त टंकी से बहाल करने और फिर 12 कंडक्टरों को फिरोजपुर और पट्टी डिपुओं में बदली को रद्द करने का प्रस्ताव था, जिस पर सहमति नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि अगर कल दोपहर 12 बजे तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी बसों को खड़ा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button